Skip to main content

Posts

याद किया जाएगा कोरोना काल:"जब बंद थे मंदिर- मस्जिद और खुली थी मधुशाला"

(डॉ राज कुमार सिंह) महामारी कोरोना ने घोर कलयुग का एहसास करा दिया। बचपन से सुनता आया था "रामचंद्र कह गए सिया से  ऐसा कलयुग आएगा,हंस चुंगेगा दाना और कौवा मोती खाएगा"। इस समय पता नही हंस को मोती और कौवे को दाना मिला होगा या नही, जब इंसान ही भूख से तड़पकर दम तोड़ रहा हो,तो सृष्टि के बाकी जीवों की क्या दशा हो रही होगी।दुःखद यह है कि वाराणसी में एक व्यक्ति का भूखे कुत्तों ने शिकार कर डाला।कुत्ते भूख से बिलबिलाए थे तथा पेट की आग बुझाने को इंसान पर ही टूट पड़े। इस तरह के समाचार अन्य स्थानों से भी प्राप्त हुए हैं। कोरोना के कारण आयी मंदी शताब्दी की सबसे बड़ी मंदी बन गयी है।लोगों का घर गया,नौकरी गई,सब चला गया।  सरकार खाने को दे रही है,पर सिर्फ खाना ही सब कुछ नहीं होता है। लोगों को गेंहू, दाल के अतिरिक्त भी जीवन यापन के लिए बहुत कुछ चाहिए,तेल,नमक,सब्जी, दवाई और बहुत कुछ।ऐसे हालात में ह्रदय द्रवित करने वाली खबरें भी बढ़ने लगी हैं। 'गरीबी' से 'हारा गरीब' अपना जीवन समाप्त करने लगा है। यह अत्यंत ही दुखद पहलू है। घर बार छोड़कर परदेश कमाने गए लोगों का भी बुरा हाल ह...

डोनाल्ड ट्रम्प सीएए और एनआरसी पर क्यों करेंगे बात...

(डा राज कुुुमार सिंंह)  यह है कि भारत के आंतरिक मामलों में अमेरिका हस्तक्षेप क्यों करना चाहता है और सरकार उसे इजाजत क्यों दे रही है। अमेरिकी प्रवक्ता के बयान की भारत सरकार को कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए तथा यह स्पष्ट करना चाहिए की यह भारत का आंतरिक मामला है और भारत इस पर किसी से भी बातचीत नहीं करेगा, लेकिन भारत सरकार चुप है।इससे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह संदेश जा रहा है कि भारत अमेरिका के दबाव में हैं। सरकार को तत्काल इस मुद्दे पर बयान जारी करना चाहिए। वही ट्रंप के भारत में आने से देश को क्या लाभ होगा, यह भी देश को बताना चाहिए। क्या ट्रंप सिर्फ अमेरिका में होने वाले आगामी चुनाव में भारतवंशियों के वोट हथियाने तथा उन्हें लुभाने के लिए भारत आ रहे हैं या देश को उनके दौरे से कोई बड़ा लाभ होने वाला है। भारत में जिन मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, उसमें ट्रंप किस हैसियत से कूदना चाहते हैं। सीए और एनआरसी पर विरोध दर्ज कर अमेरिकी राष्ट्रपति पाक समर्थित अपने वोटरों को भी साधने का प्रयास कर रहे हैं। यानी एक पंथ दो काज। ट्रम्प ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि भारत के साथ कोई बड...

पत्रकारपुरम में मना गणतंत्र दिवस

वाराणसी (जनवार्ता)।गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्रकारपुरम विकास समिति के तत्वावधान में पत्रकार पुरम कॉलोनी के एक नंबर पार्क में अध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर कॉलोनी के निवासियों ने राष्ट्रगान भी किया प्रमुख रूप से सर्वश्री रमेश राय, सुरेश प्रताप सिंह, अजय राय, डॉ अरविंद सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, जगधारी, संदीप गुप्ता, डॉक्टर बी एन सिंह, संजय सिंह, दशरथ सिंह एवं अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

हैदराबाद पुलिस का जन भावना के अनुरूप कदम

हैदराबाद पुलिस का जन भावना के अनुरूप कदम  (डॉ राज कुमार सिंह) निर्भया मर्डर केस को सात साल हो गये ,अभी भी आरोपियों को सजा का देश को इंतजार है। इसी तरह भारतवर्ष में हजारों दुर्दांत बलात्कारी हत्यारे या तो फरार हैं या जेल मैं है परंतु उन्हें लंबी न्यायिक प्रक्रिया के कारण कड़ी सजा नहीं मिल सकी है।आज प्रातः भारत में आंदोलन और रोष का कारण बनी जानवरों की डॉक्टर दिशा सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में एक राहत भरी खबर आयी है।हैदराबाद में क्राइम स्क्रीन को रीक्रिएट करने के दौरान पुलिस के असलहे छीनकर भागने की कोशिश में चारों आरोपी मार गिराये गये।इस खबर ने पूरे देश में आक्रोशित लोगों के दिल को सुकून दिया है। पुलिस मुठभेड़ देशवासियों की भावना के अनुरूप जरूर था।आरोपियों को सजा मिल गयी। देशभर में यह मांग उठ रही है कि बलात्कार व हत्या जैसे जघन्य मामले में कठोरतम सजा का प्रावधान होना चाहिये। संसद सदस्य जया बच्चन ने तो ऐसे लोगों को सरेआम सजा देने की बात कही थी। इस मामले में सदन में जमकर हंगामा हुआ तथा संगठनों,नागरिकों ने केंद्र व राज्य सरकारों को आड़े हाथों लिया। वर्तमान में जो व्य...

सभी से अपील

#अयोध्या मामले पर ऐतिहासिक बहुप्रतीक्षित फैसला आ गया है। यह सर्वोच्च न्याय के मंदिर का स्वागत योग्य फैसला है। सर्वोच्च ने सभी पक्षों को संतुष्ट करने का प्रयास किया है । फैसले के बाद भी  अभी न्यायालय के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं तथा रास्ते हैं ।हम सब को स्वस्थ,परिपक्व #लोकतांत्रिक देश की तरह फैसले का स्वागत करना चाहिए।इसे किसी की जीत या हार के रूप में नहीं देखना चाहिए।न्यायालय ने सब को संतुष्ट करने का प्रयास किया है। इसी के साथ अयोध्या में #श्री_रामलला के भव्य #राम_मंदिर निर्माण का भी मार्ग प्रशस्त हो गया। पूरे विश्व की नजर इस फैसले पर थी, देशवासियों को नजीर पेश करनी होगी। #हिंदू_मुसलमानों को आपस में सौहार्द भाईचारे का परिचय देते हुए यह संदेश देना होगा कि हिंदुस्तान एक है तथा न्यायालय का आदेश सर्वोपरि।  किसी भी तरह के अफ़वाहों से बचें, बिना जांचे परखे सोशल मीडिया पर कंटेंट शेयर ना करें।भड़काने वाली लाइनें तो बिलकुल ना लिखें और ना शेयर करें। अतिउत्साही लोगों से ख़ासतौर से अपील- अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें..फ़ैसले का सम्मान करें, जिससे देश की विजय हो। #डॉ_राज_कुमार_सिंह

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

आइये,वाराणसी को पॉलिथीन मुक्त बनाएँ, अभी लें शपथ

क्या आप जानते है? आप जानते है पॉलिथीन आज मानव जाति के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है। नष्ट न होने के कारण यह भूमि की उर्वरा क्षमता को खत्म कर रहा है और भूजल स्तर को घटा रहा है। इसका प्रयोग सांस और त्वचा संबंधी रोगों के साथ ही कैंसर का खतरा भी बढ़ा रहा है। यह गर्भस्थ शिशु के विकास को भी रोक सकता है। पॉलिथीन को जलाने से निकले वाला धुआं ओजोन परत को नुकसान पहुंचा रहा है जो ग्लोबल वार्मिग का बड़ा कारण है। प्लास्टिक के ज्यादा संपर्क में रहने से लोगों के खून में थेलेट्स की मात्रा बढ़ जाती है। इससे गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु का विकास रुक जाता है और प्रजनन अंगों को नुकसान पहुंचता है। ''पॉलिथीन का कचरा जलाने से कार्बन डाईऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड एवं डाईऑक्सींस जैसी विषैली गैस उत्सर्जित होती हैं। इनसे सांस, त्वचा आदि की बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है। ''पॉलिथीन सीवर जाम का सबसे बड़ा कारण है। यह नालियों से होता हुआ सीवर में जाकर जमा हो जाता है। इससे गंदे पानी का बहाव बाधित होता है। हमे वाराणसी को पॉलिथीन मुक्त करना है।वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित...