Skip to main content

डोनाल्ड ट्रम्प सीएए और एनआरसी पर क्यों करेंगे बात...

(डा राज कुुुमार सिंंह)

 यह है कि भारत के आंतरिक मामलों में अमेरिका हस्तक्षेप क्यों करना चाहता है और सरकार उसे इजाजत क्यों दे रही है। अमेरिकी प्रवक्ता के बयान की भारत सरकार को कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए तथा यह स्पष्ट करना चाहिए की यह भारत का आंतरिक मामला है और भारत इस पर किसी से भी बातचीत नहीं करेगा, लेकिन भारत सरकार चुप है।इससे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह संदेश जा रहा है कि भारत अमेरिका के दबाव में हैं। सरकार को तत्काल इस मुद्दे पर बयान जारी करना चाहिए।

वही ट्रंप के भारत में आने से देश को क्या लाभ होगा, यह भी देश को बताना चाहिए। क्या ट्रंप सिर्फ अमेरिका में होने वाले आगामी चुनाव में भारतवंशियों के वोट हथियाने तथा उन्हें लुभाने के लिए भारत आ रहे हैं या देश को उनके दौरे से कोई बड़ा लाभ होने वाला है। भारत में जिन मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, उसमें ट्रंप किस हैसियत से कूदना चाहते हैं। सीए और एनआरसी पर विरोध दर्ज कर अमेरिकी राष्ट्रपति पाक समर्थित अपने वोटरों को भी साधने का प्रयास कर रहे हैं। यानी एक पंथ दो काज। ट्रम्प ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि भारत के साथ कोई बड़ा व्यापारिक समझौता नहीं करेंगे। जबकि भारत सरकार ने अमेरिका से हेलीकॉप्टर तथा अन्य आयुध सामग्री खरीदने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर ली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि एक सख्त और बड़े फैसले लेने वाले नेता के रूप में देश देखता है। ऐसे में यदि ट्रंप के दौरे से भारत को कुछ खास हासिल नहीं होता है तो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि पर जरूर असर पड़ेगा।
ज्ञातव्य है कि शनिवार को अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने नागरिकता कानून(सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर(एनआरसी) पर कहा है कि हम इस बारे में चिंतित हैं, जो  मुद्दा उठाया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इन सभी मुद्दों पर बातचीत करेंगे।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में बताएंगे कि दुनिया यह देख रही है कि भारत अपनी लोकतांत्रिक मान्यताओं में आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत में साझा लोकतंत्र और व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वतंत्रता की भी बात उठाएंगे।डोनाल्ड ट्रंप धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर भी बात करेंगे, जो अमेरिकी प्रशासन के लिए बेहद अहम है।@dr_raj_kumar_singh


Comments

Popular posts from this blog

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

वर्ष 2013-14 के आम बजट की मुख्‍य विशेषताएं

वर्ष 2013-14 के आम बजट की मुख्‍य विशेषताएं ·             महिलाओं, युवाओं और गरीब व्‍यक्तियों से तीन वायदे ·             महिलाओं से संबंधित कार्यक्रमों के लिए 97,134 करोड़ रूपये का आवंटन ·             बच्‍चों से संबंधित कार्यक्रमों के लिए 77,236 करोड़ रूपये का आवंटन ·             बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये की निर्भया निधि ·             सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के रूप में भारत का पहला महिला बैंक बनाने का प्रस्‍ताव ·             प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण योजना यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान देशभर में लागू की जायेगी ·             2013-14 में राजस्‍व घाटा सकल घरेलू उ...

A Photo Profile of Dr. Raj Kumar Singh Editor Daily Janvarta & President of All India Journalist Association. Email-rajksingh11@gmail.com

A Photo Profile of Dr. Raj Kumar Singh Editor Daily Janvarta & President of All India Journalist Association From Varanasi Uttar Pradesh. Email-rajksingh11@gmail.com