Skip to main content

हैदराबाद पुलिस का जन भावना के अनुरूप कदम

हैदराबाद पुलिस का जन भावना के अनुरूप कदम 

(डॉ राज कुमार सिंह)

निर्भया मर्डर केस को सात साल हो गये ,अभी भी आरोपियों को सजा का देश को इंतजार है। इसी तरह भारतवर्ष में हजारों दुर्दांत बलात्कारी हत्यारे या तो फरार हैं या जेल मैं है परंतु उन्हें लंबी न्यायिक प्रक्रिया के कारण कड़ी सजा नहीं मिल सकी है।आज प्रातः भारत में आंदोलन और रोष का कारण बनी जानवरों की डॉक्टर दिशा सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में एक राहत भरी खबर आयी है।हैदराबाद में क्राइम स्क्रीन को रीक्रिएट करने के दौरान पुलिस के असलहे छीनकर भागने की कोशिश में चारों आरोपी मार गिराये गये।इस खबर ने पूरे देश में आक्रोशित लोगों के दिल को सुकून दिया है। पुलिस मुठभेड़ देशवासियों की भावना के अनुरूप जरूर था।आरोपियों को सजा मिल गयी।

देशभर में यह मांग उठ रही है कि बलात्कार व हत्या जैसे जघन्य मामले में कठोरतम सजा का प्रावधान होना चाहिये। संसद सदस्य जया बच्चन ने तो ऐसे लोगों को सरेआम सजा देने की बात कही थी। इस मामले में सदन में जमकर हंगामा हुआ तथा संगठनों,नागरिकों ने केंद्र व राज्य सरकारों को आड़े हाथों लिया। वर्तमान में जो व्यवस्था है उसमे लंबी न्यायिक प्रक्रिया के कारण अधिकतर मामलों में आरोपियों के छूट जाने की खबरें मिलती रहती हैं। आरोपी, उसके परिजन तथा साथी भुक्तभोगी महिला व उसके परिवार पर दबाव बनाते हैं। कुछ मामलों में भुक्तभोगी न्यायिक प्रक्रिया में होने वाले खर्च और भागदौड़ को सहन नहीं कर पाते।परिणाम स्वरूप आरोपी बरी हो जाते हैं। 

पुलिस के इस निर्णय को सही नहीं ठहराया जा सकता है।लेकिन इस मुठभेड़ में अपराधियों को सजा जन भावना के अनुरूप तो रही है। हैदराबाद में स्कूल के छोटी बच्चियों को जब इस खबर का।पता चला तो उन्होंने पुलिस की जय- पुलिस की जय के नारे लगाये।मुठभेड़ स्थल पर पुलिस पर फूल बरसाये गये। देशभर में यही माहौल है। इस मुठभेड़ को लेकर भी सवाल उठना लाज़मी है।सबसे बड़े दुःख की बात यह है कि हमारे देश की न्यायिक व्यवस्था कब सुधरेगी।न्यायालयों में ऐसे मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिये। विशेष अदालतें बनायी जानी चाहिये जो सिर्फ बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य मामलों को ही सुने। यदि न्यायालय में विलंब होगा तो जन भावना भड़केगी ही और लोग खुद हथियार उठाने पर मजबूर होंगे। लोगों में पुलिस भी शामिल है।

#rajkumarsingh

Comments

Popular posts from this blog

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

Janvarta front and city page of 30 may 13

Raj kumar singh Editor Janvarta,Varanasi with FM Pranav Mukherjee,Chief Minister of Bengal Mamta Benerjee & PM Dr. Manmohan Singh