वाराणसी (जनवार्ता)।गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्रकारपुरम विकास समिति के तत्वावधान में पत्रकार पुरम कॉलोनी के एक नंबर पार्क में अध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर कॉलोनी के निवासियों ने राष्ट्रगान भी किया प्रमुख रूप से सर्वश्री रमेश राय, सुरेश प्रताप सिंह, अजय राय, डॉ अरविंद सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, जगधारी, संदीप गुप्ता, डॉक्टर बी एन सिंह, संजय सिंह, दशरथ सिंह एवं अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
■ मोदी की काशी में प्रियंका - अखिलेश ■ संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में दर्शन कर खाया लंगर वाराणसी दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। वाराणसी(जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के चुनाव नजदीक है और भारतीय जनता पार्टी के हिंदू वोट बैंक को बांटने के प्रयास में सभी विपक्षी पार्टियां लग गई है।कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित छोटे-छोटे दलों की नजर इस वोट बैंक पर है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शानिवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंची। उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेका तथा उनका आशीर्वाद लिया। प्रियंका गांधी के मंदिर में लंगर प्रसाद खाया। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे तथा लंगर खाएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शनिवार को गुरु रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया। प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। एयरपोर्ट से लेकर रविदास मंदिर तक उनके काफिले में सैकड़ों युवा नारेबाजी करते चल रहे थे।...
Comments
Post a Comment