Skip to main content

भक्ति का गोंता लगाकर प्रदेश साधने की कोशिश में प्रियंका-अखिलेश

मोदी की काशी में प्रियंका - अखिलेश 
संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में दर्शन कर खाया लंगर
 वाराणसी दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।
वाराणसी(जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के चुनाव नजदीक है और भारतीय जनता पार्टी के हिंदू वोट बैंक को बांटने के प्रयास में सभी विपक्षी पार्टियां लग गई है।कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित छोटे-छोटे दलों की नजर इस वोट बैंक पर है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शानिवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंची। 
उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेका तथा उनका आशीर्वाद लिया। प्रियंका गांधी के मंदिर में लंगर प्रसाद खाया।
सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे तथा लंगर खाएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शनिवार को गुरु रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया। 
प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। एयरपोर्ट से लेकर रविदास मंदिर तक उनके काफिले में सैकड़ों युवा नारेबाजी करते चल रहे थे। कई स्थानों पर पुलिस को प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर मशक्कत करनी पड़ी। प्रियंका गांधी का आगमन बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुआ। वहां पूर्व विधायक अजय राय ,जिला अध्यक्ष राजेश्वर,महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, गौरव कपूर,शैलेन्द्र सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी के साथ पूरे कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद भी रहे। प्रियंका गांधी वाड्रा,एयरपोर्ट से हरहुआ, गिलट बाजार, पुलिस लाइन चौराहा, चौकाघाट,कैंट फ्लाई ओवर, लहरतारा शिवदासपुर, सुंदरपुर, बीएचयू गेट होते हुए रविदास मंदिर पहुंची।
वाराणसी में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 644 शनि जयंती पर भारी संख्या में उनके अनुयायी जुटे हैं। उनके अनुयायियों में देश व विदेश के आस्थावान है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अनुयायियों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में लगी रहती हैं। पूर्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार सहित तमाम राजनेता इस अवसर पर संत शिरोमणि के दरबार में हाजिरी लगाते रहे हैं। समझा जाता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के अनेक राज्यों में रविदास के भक्तों की भारी तादाद है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछले 2 दिनों से वाराणसी में है तथा मिर्जापुर, जौनपुर तथा वाराणसी के विभिन्न मंदिरों आश्रमों में हाजिरी लगा चुके हैं समझा जाता है कि वे नई राजनीति के तहत भाजपा से नाराज हिंदू वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी करने की जुगत में हैं। उन्होंने शक्तेशगढ़ में प्रसिद्ध संत अड़गड़ानंद के आश्रम में उनके दर्शन का विधिवत पूजन किया वाराणसी में संकट मोचन मंदिर में विवेक गए तथा महंत विशंभर नाथ जी से मिलकर नया संदेश देना चाहा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी जिस प्रकार गंगा में डुबकी लगाई थी उससे कांग्रेस की नई रणनीति का खुलासा होता है यह दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश में भाजपा से नाराज चल रहे एक वर्ग को साधने हेतु प्रयासरत हैं।

Comments

Popular posts from this blog

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

वर्ष 2013-14 के आम बजट की मुख्‍य विशेषताएं

वर्ष 2013-14 के आम बजट की मुख्‍य विशेषताएं ·             महिलाओं, युवाओं और गरीब व्‍यक्तियों से तीन वायदे ·             महिलाओं से संबंधित कार्यक्रमों के लिए 97,134 करोड़ रूपये का आवंटन ·             बच्‍चों से संबंधित कार्यक्रमों के लिए 77,236 करोड़ रूपये का आवंटन ·             बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये की निर्भया निधि ·             सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के रूप में भारत का पहला महिला बैंक बनाने का प्रस्‍ताव ·             प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण योजना यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान देशभर में लागू की जायेगी ·             2013-14 में राजस्‍व घाटा सकल घरेलू उ...

A Photo Profile of Dr. Raj Kumar Singh Editor Daily Janvarta & President of All India Journalist Association. Email-rajksingh11@gmail.com

A Photo Profile of Dr. Raj Kumar Singh Editor Daily Janvarta & President of All India Journalist Association From Varanasi Uttar Pradesh. Email-rajksingh11@gmail.com