हैदराबाद पुलिस का जन भावना के अनुरूप कदम (डॉ राज कुमार सिंह) निर्भया मर्डर केस को सात साल हो गये ,अभी भी आरोपियों को सजा का देश को इंतजार है। इसी तरह भारतवर्ष में हजारों दुर्दांत बलात्कारी हत्यारे या तो फरार हैं या जेल मैं है परंतु उन्हें लंबी न्यायिक प्रक्रिया के कारण कड़ी सजा नहीं मिल सकी है।आज प्रातः भारत में आंदोलन और रोष का कारण बनी जानवरों की डॉक्टर दिशा सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में एक राहत भरी खबर आयी है।हैदराबाद में क्राइम स्क्रीन को रीक्रिएट करने के दौरान पुलिस के असलहे छीनकर भागने की कोशिश में चारों आरोपी मार गिराये गये।इस खबर ने पूरे देश में आक्रोशित लोगों के दिल को सुकून दिया है। पुलिस मुठभेड़ देशवासियों की भावना के अनुरूप जरूर था।आरोपियों को सजा मिल गयी। देशभर में यह मांग उठ रही है कि बलात्कार व हत्या जैसे जघन्य मामले में कठोरतम सजा का प्रावधान होना चाहिये। संसद सदस्य जया बच्चन ने तो ऐसे लोगों को सरेआम सजा देने की बात कही थी। इस मामले में सदन में जमकर हंगामा हुआ तथा संगठनों,नागरिकों ने केंद्र व राज्य सरकारों को आड़े हाथों लिया। वर्तमान में जो व्य...
Editor - Daily Janwarta / www.janwarta.com. President - All India Journalist Association.