Skip to main content

Posts

आज लग रहा है अपने बनारस में हूँ

आज लग रहा है अपने बनारस में हूँ । डेढ़ महीने तक तो देश भर के स्वयं घोषित ज्ञानियों ,ऋषियों,संतों,नेताओं,मीडिया कर्मियों की आयातित फ़ौज ने खूब ज्ञान बाटा और अपना ज्ञान बढाया भी...

राहुल ने काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर को स्वर्ण मंडित कराने का किया वादा

वाराणसी(कार्यालय प्रतिनिधि )। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन वाराणसी पहुंचे। दोपहर बाद लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से निकलकर सीधे रिक्शे वालों से संवाद करने के लिए कैंट स्टेशन पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार उनको ११.०० बजे तक पहले विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन करने पहुंचना था, लेकिन वह पहले चौपाल लगाने कैंट स्टेशन पहुंच गए। काशी की जनता में इस बात की चर्चा रही कि मोदी ने पहले बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका था, राहुल गांधी पहले चौपाल लगाने क्यों चले गए? राहुल गांधी ने मंदिर पहुंचकर करीब बीस मिनट तक षोड्शोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के तीसरे शिखर को स्वर्ण मंडित कराने का वादा भी किया। राहुल ने किया विशेष अनुष्ठान विश्वनाथ मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्रा ने बातचीत में बताया कि राहुल गांधी मंदिर में दाखिल होते ही चतुर्दिक दृष्टि से हर ओर देख रहे थे। पूजन में सबसे पहले बाबा का पंचामृत स्नान कराया गया। रुद्राष्टक के पांचवें अध्याय के श्लोकों पर दुग्धाभिषेक किया गया। ग्यारह ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ राहुल गांध...

'मेरा साथ दो, मैं सब कुछ बदल दूंगा'

वाराणसी(कार्यालय प्रतिनिधि )। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन वाराणसी पहुंचे। दोपहर बाद लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से निकलकर सीधे रिक्शे वालों से संवाद और चौपाल लगाने कैंट स्टेशन पहुंच गए। तय कार्यक्रम के अनुसार उनको ११.०० बजे तक पहले विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने पहुंचना था, लेकिन राहुल गांधी पहले चौपाल लगाने कैंट स्टेशन पहुंच गए। चौपाल में पहुंचकर राहुल गांधी ने रिक्शे वालों की चौपाल लगाकर काफी देर तक उनकी समस्याओं को सुना। रामनगर के रहने वाले रिक्शा चालक ने पहले राहुल गांधी को देश भक्ति का गाना सुनाया, फिर बताया कि उन्हें पुलिस बहुत परेशान करती है।दूसरे रिक्शा चालक प्रमोद ने बताया कि राहुल गांधी से उन्होंने कहा कि गरीबों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। आप मिलकर चले जाएंगे तो यही पुलिस वाले पीटकर भगा देंगे। रिक्शा चालक गोपाल ने बताया कि हम लोगों के रहने तक की कोई व्यवस्था नहीं है, गरीबों का जीवन कैसे कटता है यह सरकार नहीं जानती।  राहुल गांधी चौपाल में काफी देर तक सुनने के बाद रिक्शेवालों से कहा, भाई हमें आपका साथ चाहिए। राहुल गांधी ने कहा आप ह...

वाराणसी:कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,5 हजार गिरफ्तार

वाराणसी(कार्यालय प्रतिनिधि)। घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम के तहत आज वाराणसी कैंटोनमेंट क्षेत्र से मुख्यालय कूच कर रहे तीन हजार से अधिक कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पानी के फौव्वारे छोड़े गये। पुलिस से धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फटे। कांग्रेस ने पांच हजार से अधिक गिरफ्तारी का दावा किया है। जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि काफी संख्या में गिरफ्तारी देने आये कार्यकर्ताओं को बैरंग ही वापस कर दिया गया। गिरफ्तारी देने वाले प्रमुख नेताओं में राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री, सांसद व अभिनेता राज बब्बर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री, केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन, प्रमोद तिवारी, प्रदीप माथुर, सचिव राणा गोस्वामी, पूर्व सांसद राजेश मिश्र, विधायक अजय राय, सुधा राय, राजेश पति त्रिपाठी, डा. अवधेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सीताराम केशरी, प्रजानाथ शर्मा, रईस अहमद, मणिशंकर पाण्डेय, प्रो. अनिल उपाध्याय, साजिद अंसारी, पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, रत्नाकर सिंह, उत्पल राय, रविकांत राय, राजीव उपाध्य...

मुख्तार और बेगम अफ्शां दोनों लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मुख्तार और बेगम अफ्शां दोनों लड़ेंगे लोकसभा चुनाव Friday, December 06, 2013 7:39 PM वाराणसी ।अगर मुख्तार खुद बनारस से चुनाव लड़ते हैं तो अफ्शां को घोसी से चुनाव लड़ाया जाएगा। अगर परिस्थितियां इसके विपरित होती है तो चुनाव क्षेत्र ठीक इसी क्रम में पल दिए जाएंगे। कौमी एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने स्पष्ट संकेत दिया कि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां का चुनाव लड़ना लगभग तय है। हालांकि दस दिसंबर को पार्टी की होने वाली बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगनी बाकी है। जेल में बंद मुख्तार अंसारी का लोकसभा चुनाव लड़ना भी निश्चित है, जो भी संशय है वह लोकसभा क्षेत्रों को लेकर है। वे शुक्रवार को पराड़कर स्मृति भवन में कौमी एकता कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि समय परिस्थिति और जरूरत के मुताबिक समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाने में कोई हर्ज नहीं है। विकल्प खुला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद हैं। http://www.janwarta.com/detail/mukhtaar-ansari-and-his-wife-aafsa-both-fight-in-parliament-election

गाय का दूध ठीक कर सकता है पेट का कैंसर Friday, November 08, 2013 5:37 PM बीजिंग। दूध के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है। एक ताजा रिसर्च में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि गाय के दूध में एक ऐसा पेप्टाइड होता है जो मनुष्य के पेट के कैंसर सेल को मारने में सक्षम है। ताइवान में किए गए इस शोध में वैज्ञानिकों ने गाय के दूध से पेप्टाइड फ्रैगमेन्ट ढूंढ निकाला है जिसका नाम लैक्टोफैरीसिन बी25 (एलएफ सिन बी25) है। खोज में पता चला है कि इस पेप्टाइड में मानव शरीर होने वाले पेट के कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है। राष्ट्रीय इलान विश्वविद्यालय ताइवान के बायोटेक्नोलॉजी एंड एनिमल साइंस विभाग के वाई-जंग-चेन ने बताया कि भविष्य में इस खोज को गैस्ट्रिक कैंसर के इलाज में प्रयोग में लाया जा सकता है। विश्व में खासतौर से एशियाई देशों में, कैंसर से मरने वालों में सबसे अधिक मृत्यु-दर गैस्ट्रिक कैंसर से मरने वालों की है।

http://www.janwarta.com/detail/LFcinB25--gastro-cancer