राज बब्बर, निर्मल खत्री, अजय राय ने पुलिस घेराव में ही जमीन पर गये और नारे बाजी करने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के कारण पुलिस बल प्रयोग से बच रही थी। पुलिस व प्रशासन ने अपनी रणनीति के तहत पहले बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों को चौदह बसों मे भरकर पुलिस लाईन ले जाया गया। महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए महिला पुलिस तैनात की गयी थी। शाम को पुलिस लाईन से सभी गिरफ्तार नेताओं व कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र सिंह व प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने नेताओं व कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी की निंदा की। कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं को किया उत्साहित वाराणसी। चार राज्यों में पराजय का स्वाद चखने वाले कांगे्रसी कार्यकर्ताओं में वाराणसी के घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम में उत्साह भर दिया है। कार्यकम में भारी भीड़ से कांग्रेसी खेमें में काफी हर्ष व्याप्त हो गया है। वरिष्ठ नेताओं ने काफी मेहनत कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। वहीं आम कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर हर्ष था कि प्रदेश नेतृत्व ने सभी से व्यक्तिगत तौर पर कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी गुट एकजुट नजर आये। |
(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...
Comments
Post a Comment