Skip to main content

गाय का दूध ठीक कर सकता है पेट का कैंसर Friday, November 08, 2013 5:37 PM बीजिंग। दूध के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है। एक ताजा रिसर्च में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि गाय के दूध में एक ऐसा पेप्टाइड होता है जो मनुष्य के पेट के कैंसर सेल को मारने में सक्षम है। ताइवान में किए गए इस शोध में वैज्ञानिकों ने गाय के दूध से पेप्टाइड फ्रैगमेन्ट ढूंढ निकाला है जिसका नाम लैक्टोफैरीसिन बी25 (एलएफ सिन बी25) है। खोज में पता चला है कि इस पेप्टाइड में मानव शरीर होने वाले पेट के कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है। राष्ट्रीय इलान विश्वविद्यालय ताइवान के बायोटेक्नोलॉजी एंड एनिमल साइंस विभाग के वाई-जंग-चेन ने बताया कि भविष्य में इस खोज को गैस्ट्रिक कैंसर के इलाज में प्रयोग में लाया जा सकता है। विश्व में खासतौर से एशियाई देशों में, कैंसर से मरने वालों में सबसे अधिक मृत्यु-दर गैस्ट्रिक कैंसर से मरने वालों की है।

http://www.janwarta.com/detail/LFcinB25--gastro-cancer

Comments

Popular posts from this blog

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

Janvarta front and city page of 30 may 13

Raj kumar singh Editor Janvarta,Varanasi with FM Pranav Mukherjee,Chief Minister of Bengal Mamta Benerjee & PM Dr. Manmohan Singh