Skip to main content

'मेरा साथ दो, मैं सब कुछ बदल दूंगा'

वाराणसी(कार्यालय प्रतिनिधि )। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन वाराणसी पहुंचे। दोपहर बाद लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से निकलकर सीधे रिक्शे वालों से संवाद और चौपाल लगाने कैंट स्टेशन पहुंच गए। तय कार्यक्रम के अनुसार उनको ११.०० बजे तक पहले विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने पहुंचना था, लेकिन राहुल गांधी पहले चौपाल लगाने कैंट स्टेशन पहुंच गए। चौपाल में पहुंचकर राहुल गांधी ने रिक्शे वालों की चौपाल लगाकर काफी देर तक उनकी समस्याओं को सुना। रामनगर के रहने वाले रिक्शा चालक ने पहले राहुल गांधी को देश भक्ति का गाना सुनाया, फिर बताया कि उन्हें पुलिस बहुत परेशान करती है।दूसरे रिक्शा चालक प्रमोद ने बताया कि राहुल गांधी से उन्होंने कहा कि गरीबों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। आप मिलकर चले जाएंगे तो यही पुलिस वाले पीटकर भगा देंगे। रिक्शा चालक गोपाल ने बताया कि हम लोगों के रहने तक की कोई व्यवस्था नहीं है, गरीबों का जीवन कैसे कटता है यह सरकार नहीं जानती। 
राहुल गांधी चौपाल में काफी देर तक सुनने के बाद रिक्शेवालों से कहा, भाई हमें आपका साथ चाहिए। राहुल गांधी ने कहा आप हमारे साथ रहेंगे तो सब कुछ बदल जाएगा, पुलिस भी सिस्टम का हिस्सा है। आंध्रप्रदेश, सिक्किम, कर्नाटक की तरह आपके यहां विकास नहीं हुआ है। यूपी सरकार विकास नहीं करना चाहती है।
'मेरा साथ दो...
केंद्र सरकार की योजनाएं आप सभी के लिए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार आप तक नहीं पहुंचा पा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि आपको आगे बढ़ना है, कोई भी पीड़ित नहीं बचेगा, लेकिन यह तभी संभव होगा जब आप लोग मेरा साथ देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

Janvarta front and city page of 30 may 13

Raj kumar singh Editor Janvarta,Varanasi with FM Pranav Mukherjee,Chief Minister of Bengal Mamta Benerjee & PM Dr. Manmohan Singh