Skip to main content

राहुल ने काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर को स्वर्ण मंडित कराने का किया वादा

वाराणसी(कार्यालय प्रतिनिधि )। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन वाराणसी पहुंचे। दोपहर बाद लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से निकलकर सीधे रिक्शे वालों से संवाद करने के लिए कैंट स्टेशन पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार उनको ११.०० बजे तक पहले विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन करने पहुंचना था, लेकिन वह पहले चौपाल लगाने कैंट स्टेशन पहुंच गए। काशी की जनता में इस बात की चर्चा रही कि मोदी ने पहले बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका था, राहुल गांधी पहले चौपाल लगाने क्यों चले गए? राहुल गांधी ने मंदिर पहुंचकर करीब बीस मिनट तक षोड्शोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के तीसरे शिखर को स्वर्ण मंडित कराने का वादा भी किया।
राहुल ने किया विशेष अनुष्ठान
विश्वनाथ मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्रा ने बातचीत में बताया कि राहुल गांधी मंदिर में दाखिल होते ही चतुर्दिक दृष्टि से हर ओर देख रहे थे। पूजन में सबसे पहले बाबा का पंचामृत स्नान कराया गया। रुद्राष्टक के पांचवें अध्याय के श्लोकों पर दुग्धाभिषेक किया गया। ग्यारह ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ राहुल गांधी के अनुष्ठान को संपन्न कराया।
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने पूरे परिवार की तरफ से संकल्प लिया कि बाबा की कृपा परिवार पर बनी रहे। बाबा विश्वनाथ के सामने राजनीतिक जीवन शिखर पर पहुंचे, इसका भी आशीर्वाद लिया। मंदिर में राहुल गांधी बार-बार भगवान शिव के बारे में अर्चक से पूछते रहे कि बाबा गले में सर्प क्यों लपेटते हैं। गर्भगृह से बाहर आकर राहुल गांधी मंदिर के शिखर को देख रहे थे। उन्होंने पं श्रीकांत मिश्रा से कहा कि जल्द ही तीसरे शिखर को स्वर्ण मंडित कराया जाएगा। राहुल गांधी जैसे ही दर्शन करके बाहर आए, हर हर महादेव का नारा लगने लगा। राहुल गांधी ने भी दोनों हाथों को ऊपर कर हर हर महादेव का नारा लगाया।
बच्चों से भी मिले राहुल गांधी
इस दौरान राहुल गांधी ने कुछ बच्चों से भी मुलाकात की। राहुल गांधी ने बच्चों से नाम जाना और पूछा किस स्कूल में पढ़ते हो? राहुल गांधी ने बच्चों से कहा मन लगाकर पढ़ाई करना। एक बच्ची से बोला कि अगर कोई दिक्कत हो तो मुझसे मिलना।
नन्ही बच्ची अर्पिता मिश्रा ने बताया कि राहुल अंकल बहुत सुंदर हैं। हीरो की तरह दिख रहे थे। दूसरी बच्ची सांभवी मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी ने गोद में उठाकर किस किया और पूछा मुझे पहचानती हो? बच्ची ने कहा आप आप राहुल गांधी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

भक्ति का गोंता लगाकर प्रदेश साधने की कोशिश में प्रियंका-अखिलेश

■ मोदी की काशी में प्रियंका - अखिलेश  ■ संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में दर्शन कर खाया लंगर  वाराणसी दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। वाराणसी(जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के चुनाव नजदीक है और भारतीय जनता पार्टी के हिंदू वोट बैंक को बांटने के प्रयास में सभी विपक्षी पार्टियां लग गई है।कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित छोटे-छोटे दलों की नजर इस वोट बैंक पर है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शानिवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंची।  उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेका तथा उनका आशीर्वाद लिया। प्रियंका गांधी के मंदिर में लंगर प्रसाद खाया। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे तथा लंगर खाएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शनिवार को गुरु रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया।  प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। एयरपोर्ट से लेकर रविदास मंदिर तक उनके काफिले में सैकड़ों युवा नारेबाजी करते चल रहे थे।...

Janvarta-11 march 12