Skip to main content

शराब, शबाब और सियासत का कॉकटेल थी सुदीप्त सेन की कंपनी


सुदीप्त सेन जिस सारधा समूह का सरगना था वह शराब, शबाब और सियासत का ऐसा कॉकटेल था जिसमें जरूरत के हिसाब से व्यक्ति का इस्तेमाल किया जाता था। पूरी रात सुदीप्त व्यस्त रहता था और उस समय वह अपने साम्राज्य को बढ़ाने की हर जुगत भिड़ाता था। 40 सुंदरियों की एक ब्रिगेड उसके काम करने का अहम जरिया होती थी, फिर वह आवश्यकतानुसार राजनीतिज्ञों और समूह की मीडिया कंपनियों का इस्तेमाल करता था।
जिसकी वजह से लाखों लोग सब कुछ खोकर सड़क पर आ चुके हैं। आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उस सुदीप्त सेन के बारे में जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। उसके करीब रही महिलाओं का कहना है कि वह शराब नहीं पीता, मांसाहार नहीं करता। सेन कहता था कि यह सब चरित्रहीन व ठग लोग करते हैं। सुदीप्त ने 40 सदस्यीय महिला ब्रिगेड तैयार कर रखी थी। वही कंपनी के महत्वपूर्ण व गुप्त काम करती थीं। रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक सेन का पीक आवर होता था। सेन की बातों से लगता है कि वह दोहरे चरित्र का व्यक्ति है। शायद इसीलिए उसने तीन शादियां की।
सोनमर्ग के जिस होटल से उसकी गिरफ्तारी हुई वहां पत्नी के रूप में देवजानी का नाम दर्ज कराया था। अब जो बातें सामने आ रही हैं वे और भी चौंकाने वाली हैं।
भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि तृणमूल की छात्र शाखा की नेत्री व अधिवक्ता पियाली मुखर्जी भी सारधा से जुड़ी हुई थी। जिसकी पिछले माह रहस्यमय मौत हो गई थी।इस मामले में ममता सरकार के मंत्री मदन मित्रा का नाम चर्चा में है। चिट फंड में काम करने वाली एक महिला के अनुसार सारधा समूह में पियाली लीगल एडवाइजर के रूप में जुड़ी थी। इसके एवज में पियाली को हर महीने चालीस हजार रुपये का वेतन सुदीप्त की ओर से दिया जाता था। पियाली 40 हजार रुपये किराये के फ्लैट में रहती थी। उसके महंगी जीवन शैली के बाकी खर्चे कहां से चलते थे जिनकी वह अभ्यस्त थी, यह रहस्य बना है। वह इतनी बड़ी वकील भी नहीं थी जिससे उसकी आमदनी अच्छी हो। पुलिस अभी यह बताने की हालत में नहीं है कि पियाली ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई।
सागवान पर 34 व आलू पर दो गुना था रिटर्न :
सुदीप्त सेन ने भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए न जाने क्या-क्या दाना डाला था। आम लोगों को ठगने के लिए कई लुभावने ऑफर दिए थे। उनमें सागवान से जुड़े बांड्स में निवेश करने पर 25 साल में रकम 34 गुना और आलू के कारोबार में निवेश करने पर 15 महीने में रकम दोगुना करने का सब्जबाग दिखाया था।

Comments

Popular posts from this blog

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

आर्थिक मुद्दे पर सरकार को आत्ममंथन की आवश्यकता

आर्थिक मुद्दे पर सरकार को आत्ममंथन की आवश्यकता है।जीडीपी घट रही है,बेरोजगारी बढ़ रही है,किसान मर रहे है, एनपीए बढ़ रहा है,उत्पादन और निवेश घट रहा है,खुदरा व्यापार में वृद्धि ...

भक्ति का गोंता लगाकर प्रदेश साधने की कोशिश में प्रियंका-अखिलेश

■ मोदी की काशी में प्रियंका - अखिलेश  ■ संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में दर्शन कर खाया लंगर  वाराणसी दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। वाराणसी(जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के चुनाव नजदीक है और भारतीय जनता पार्टी के हिंदू वोट बैंक को बांटने के प्रयास में सभी विपक्षी पार्टियां लग गई है।कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित छोटे-छोटे दलों की नजर इस वोट बैंक पर है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शानिवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंची।  उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेका तथा उनका आशीर्वाद लिया। प्रियंका गांधी के मंदिर में लंगर प्रसाद खाया। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे तथा लंगर खाएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शनिवार को गुरु रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया।  प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। एयरपोर्ट से लेकर रविदास मंदिर तक उनके काफिले में सैकड़ों युवा नारेबाजी करते चल रहे थे।...