Skip to main content

सबसे ताकतवार देशों की सूची में सातवें पायदान पर भारत


 भारत दुनिया सातवें सबसे ताकतवर शक्ति है। यह हम नहीं बल्कि फाउंडेशन नेशनल सिक्योरिटी रिसर्च की रिपोर्ट कह रही है, जिसमें भारत को सातवें पायदान पर दिखाया गया है। इस लिस्ट में टॉप 27 देशों को दिखाया गया जिसमें टॉप टेन में भारत को शुमार किया गया है। इस अध्ययन के मुताबिक भारत की आर्थिक काबिलियत को आठवें पायदान पर रखा गया है,जबकि सैन्य क्षमता को सातवें स्थान पर रखा गया है।
India ranks 7th among 27 most powerful nations in worldइस सूची को बनाते समय विभिन्न देशों में सुरक्षा, तकनीक, एनर्जी, समेत कई तथ्यों को ध्यान में रखा गया है। इस सूची के एक इंडेक्स में विदेशों से संबंधों को भी रखा गया है। इसके तहत रक्षा में आत्मनिर्भरता बनाने और विश्वस्तरीय कंपनियों की मौजूदगी को भी शामिल किया गया है। इसमें जहां अमेरिका के बाद चीन को दूसरा स्थान मिला है वहीं भारत और चीन का आंकलन भी किया गया है।
प्रोफेसर सतीश कुमार के मुताबिक इस सूची को बनाते समय किसी देश की जनसंख्या उसकी सामरिक ताकत और वहां मौजूद आधुनिक तकनीक को भी निगाह में रखा गया है। इसके वहां की अर्थव्यवस्था के आकलन के लिए उक्त देश की जीडीपी को भी ध्यान रखा है। इस सूची में वही देश शामिल हैं जिनका जीडीपी पांच बिलियन यूएस डॉलर से अधिक है और रक्षा खर्च पांच बिलियन डॉलर से अधिक है।
इसमें दो राय नहीं है कि अमरीका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है और वह अपने निकटत प्रतिद्वंद्वी चीन से काफी आगे है। अध्ययन में पाया गया कि चीन अमरीका से ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी क्षमता और विदेशी मामलों अमरीका से काफी नीचे है। यहां तक कि आर्थिक और सैन्य क्षेत्रों में भी अमरीका चीन से काफी आगे है।
इस अध्ययन के मुताबिक भारत की आर्थिक काबिलियत को आठवें पायदान पर रखा गया है,जबकि सैन्य क्षमता को सातवें स्थान पर रखा गया है। प्रौद्योगिकी क्षमता में भारत को काफी नीचे,17वें स्थान पर रखा गया है। वहीं,ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भारत 20वे स्थान पर है।
अध्ययन में कहा गया है कि भले ही भारत विदेश मामलों में महारत हासिल होने की बात करें,लेकिन इस मामले में वह 11वें पायदान पर है। इसमें अभी बहुत सुधार की जरूरत है। भारत सैन्य उपकरण,साइबर और अंतरिक्षक सुरक्षा एवं सैद्धांतिक मामलों में भी भारत बहुत नीचे है। जनसंख्या क्षमता को लेकर भारत को काफी अंक दिए गए हैं। हालांकि अध्ययन में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जनसांख्यिकी लाभांश जिम्मेदारी बन जाएगी अगर देश ने अपने ही लोगों के विकास मे निवेश नहीं किया। वहीं,मानवशक्ति सूचकांक में चीन भारत से बहुत आगे है। इस मामले में चीन को भारत के 87.5 अंकों के मुकाबले 100 अंक मिले हैं।

Comments

Popular posts from this blog

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

आर्थिक मुद्दे पर सरकार को आत्ममंथन की आवश्यकता

आर्थिक मुद्दे पर सरकार को आत्ममंथन की आवश्यकता है।जीडीपी घट रही है,बेरोजगारी बढ़ रही है,किसान मर रहे है, एनपीए बढ़ रहा है,उत्पादन और निवेश घट रहा है,खुदरा व्यापार में वृद्धि ...

भक्ति का गोंता लगाकर प्रदेश साधने की कोशिश में प्रियंका-अखिलेश

■ मोदी की काशी में प्रियंका - अखिलेश  ■ संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में दर्शन कर खाया लंगर  वाराणसी दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। वाराणसी(जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के चुनाव नजदीक है और भारतीय जनता पार्टी के हिंदू वोट बैंक को बांटने के प्रयास में सभी विपक्षी पार्टियां लग गई है।कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित छोटे-छोटे दलों की नजर इस वोट बैंक पर है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शानिवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंची।  उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेका तथा उनका आशीर्वाद लिया। प्रियंका गांधी के मंदिर में लंगर प्रसाद खाया। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे तथा लंगर खाएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शनिवार को गुरु रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया।  प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। एयरपोर्ट से लेकर रविदास मंदिर तक उनके काफिले में सैकड़ों युवा नारेबाजी करते चल रहे थे।...