Skip to main content

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?


(डॉ राज कुमार सिंह)
वाराणसी,7 सितंबर 2018।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं।


मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है-
1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध
2-पेट्रोल-डीजल का दाम सातवें आसमान पररुपये की गिरती कीमत
3-राफेल डील को लेकर सवाल
4-कश्मीर घाटी में अशांति
5-कालेधन पर सरकार फेल
6-बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार बैकफुट पर
7-नोटबंदी से कोई फायदा नहीं
8-भगवान भरोसे नमामि गंगे परियोजना
9-आदर्श ग्राम योजना फेल
10-देश की आंतरिक सुरक्षा भी नहीं सुधरी
11-नेपाल से रिश्ते खराब
12-किसानों का आंदोलन
13-कर्मचारी संगठनों की मांग
भारतीय जनता पार्टी आज देश का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।पार्टी के पास सर्वाधिक सांसद तथा सबसे अधिक प्रदेशों में सरकार है।ऐसे में अब यह देखना होगा कि भाजपा 2019 लोक सभा तथा आगामी विधानसभा चुनावों में अपने ग्राफ़ को बरकरार रख पाती है या नहीं। भाजपा के रणनीतिकार इन मुद्दों पर जनता को क्या जवाब देंगे।
#What is the disposal of these 13 challenges to Modi government?

Comments

  1. बी जे पी के साथ (13)तेरह का अंक फिर टकराया है । अटल जी की 13 दिनों 13 महीने की सरकार लोगों को अब भी याद है । वर्ष 2013 से युद्ध स्तर के प्रयास का परिणाम 2014 में मिली सत्ता , किन्तु 13 का यह अंक इस सत्ताधारी पार्टी का पीछा ही नहीं छोड़ना चाहता । अब इसे संयोग की कहा जाएगा कि इस बार भी अटल जी की 13वीं के दिन से ही इस पार्टी पर पुनः संकट के बादल मँडराने लगे हैं । यह अनायास ही नही है कि आपने भी इनकी 13 चुनौतियों की ओर इशारा किया है । इन महत्वपूर्ण 13 बिंदुओं पर उठाए गए मुद्दों का जवाब इस पार्टी सहित संगठन, संघ एवं इसके समस्त सहयोगी दलों को नहीं सूझ रहा । ऐसे में देश भक्तों , सभ्यता व संस्कृति के पहरुओं सहित कहाँ धारा 370 हटाए जाने के समर्थकों को धारा 377 हटाकर , समाज में समलैगिकता की नैतिकता पर नई बहस छिड़ गई है । जो इस समय कोढ़ में खाज का काम कर रही है । वहीं विपक्षियों सहित काँग्रेस की चुप्पी व राहुल गाँधी की कैलाश पर्वत की यात्रा के निहितार्थ तलाशे जा रहे है ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. ए, क्यू , वारसी (पत्रकार)

      Delete
  2. गाँव, गरीब,किसान, नौजवान, सब परेशान, देश मे विचित्र सा माहौल बना हुआ है।लोग समझ नहीं पा रहे,आखिर करें तो क्या करें...?

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

आर्थिक मुद्दे पर सरकार को आत्ममंथन की आवश्यकता

आर्थिक मुद्दे पर सरकार को आत्ममंथन की आवश्यकता है।जीडीपी घट रही है,बेरोजगारी बढ़ रही है,किसान मर रहे है, एनपीए बढ़ रहा है,उत्पादन और निवेश घट रहा है,खुदरा व्यापार में वृद्धि ...

भक्ति का गोंता लगाकर प्रदेश साधने की कोशिश में प्रियंका-अखिलेश

■ मोदी की काशी में प्रियंका - अखिलेश  ■ संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में दर्शन कर खाया लंगर  वाराणसी दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। वाराणसी(जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के चुनाव नजदीक है और भारतीय जनता पार्टी के हिंदू वोट बैंक को बांटने के प्रयास में सभी विपक्षी पार्टियां लग गई है।कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित छोटे-छोटे दलों की नजर इस वोट बैंक पर है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शानिवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंची।  उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेका तथा उनका आशीर्वाद लिया। प्रियंका गांधी के मंदिर में लंगर प्रसाद खाया। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे तथा लंगर खाएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शनिवार को गुरु रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया।  प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। एयरपोर्ट से लेकर रविदास मंदिर तक उनके काफिले में सैकड़ों युवा नारेबाजी करते चल रहे थे।...