Skip to main content

13 वर्ष बाद पत्रकारपुरम में बाउण्ड्री निर्माण शुरू

वाराणसी,1 अप्रैल 2015। पत्रकारपुरम चुप्पेपुर में कई जगह पर खुले रास्ते पर बाउण्ड्री बनाने का काम बुधवार को आरम्भ हो गया। निर्माण के दौरान आसपास के कुछ लोगों ने अवरोध उत्पन्न करना चाहा, लेकिन पुलिस फोर्स के आगे उनकी एक न चली। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की देखरेख में चहारदीवारी का निर्माण कार्य देर रात कर जारी रहा। पत्रकार पुरम कालोनी के ब्लाक संख्या-१ के कई रास्तों पर सार्वजनिक आवागमन की बात दर्शाते हुए कुछ लोगों ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल किया था। हाईकोर्ट ने मंडलायुक्त को इस मामले के निस्तारण का निर्देश दिया था। न्यायालय के निर्देश पर मण्डलायुक्त ने जनहित याचिका संख्या १६८४१/ २०१४ की सुनवाई करते हुए न सिर्फ  दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया बल्कि स्थलीय निरीक्षण कर हर एक मार्ग का मौका मुआयना भी किया। इस दौरान विरोध करने वालों के पक्ष को भी सुना गया। गत् २६ मार्च को अपना फैसला सुनाते हुए कालोनी के लेआउट के आधार पर चिन्ह्ति चहारदीवारी का निर्माण शुरू कराने का आदेश वीडीए को दिया। इस आदेश के अनुपालन में वीडीए उपाध्यक्ष सर्वज्ञ राम मिश्रा एवं सचिव एनपी सिंह ने सात सदस्यीय कमेटी गठित कर बाउण्ड्री का निर्माण कराने का निर्देश दिया। बुधवार को चहारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू किया गया। शांति व्यवस्था के लिए इस मौके पर सीओ कैट विनोद कुमार सिंह एवं इंसपेक्टर कैट प्रदीप सिंह चंदेल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डा. राजकुमार सिंह, महामंत्री पुरूषोत्तम चर्तुवेदी के साथ रमेश राय केडीएन राय, नरेन्द्र यादव, जय प्रकाश श्रीवास्तव, अंजनी कुमार राय, केडी सिंह शैलेश चौरसिया, संदीप गुप्ता, चंदन रूपानी, वीवी यादव, सुभाष सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव और शंकर चर्तुवेदी, विनोद सिंह ,शिव कुमार मेहरा आदि मौजूद रहे। Tag #Varanasi #patrakarpuram vikas samiti #chuppepur varanasi#Dr Rajkumar Singh

Comments

Popular posts from this blog

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

Janvarta front and city page of 30 may 13

Raj kumar singh Editor Janvarta,Varanasi with FM Pranav Mukherjee,Chief Minister of Bengal Mamta Benerjee & PM Dr. Manmohan Singh