Skip to main content

पत्रकारों के श्रमदान से पार्क हुआ साफ-सुथरा

पत्रकारपुरम् विकास समिति की बैठक में विकास कार्य पर चर्चा
वाराणसी,14 दिसम्बर 2014 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान का रंग पत्रकारों पर असर कर गया। नतीजतनगिलट बाजार-चुप्पेपुर स्थित पत्रकारपुरम् कालोनी के लेन नंबर एक में स्थित पार्क में रविवार को पत्रकारों ने श्रमदान कर साफ-सफाई किया। न सिर्फ कूड़े-कचरे को एकत्रित किया गया बल्कि पानी के बौछारों के धुलाई भी की ।

पत्रकारपुरम् विकास समिति के बैनर तले चार-पांच घंटे तक चले श्रमदान का असर यह हुआ पार्क न सिर्फ देखने लायक हुआ बल्कि बच्चों के खेलने की स्थिति में बन गया। श्रमदान के पूर्व पार्क में चहुंओर गंदगी का आलम था। रखरखाव के अभाव में इसकी दुर्दशा को देख कालोनी के लोगों को घोर निराशा हो रही थी। लेकिन पत्रकारों के श्रमदान के पश्चात साफ-सुथरा पार्क देख कालोनीवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। श्रमदान के पश्चात समिति की हुई बैठक में अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह ने सदस्यों एवं पदाधिकारियों को संस्था के पंजीकरण की जानकारी दी। जिसका करतल ध्वनि से सभी ने स्वागत किया। वक्ताओं ने कालोनी के विकास पर चर्चा की। कहा कि सर्वाधिक संकट पेयजल का है। इसके लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन के बाबत सम्बंधित  एजेंसी से बात करने और जल निगम के अफसरों से सम्पर्क कर जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने पर बल  दिया। साथ ही पार्क के समीप एक हैण्डपंप भी लगवाने का सुझाव आया। सदस्यों ने कालोनी के चहुंओर बनने वाली चहारदीवारी के निर्माण के लिए पहल करनेपार्क में बैडमिंटन कोर्ट बनवानेपथप्रकाश की व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करनेकालोनी के समीप स्थित एक नर्सिंग होम संचालक को मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण करने को नोटिस देने, बिजली के ठेकेदार को सामान को कालोनी के बाहर रखने आदि बात कहीजिस पर कार्यवाही कराने के लिए अध्यक्ष एवं महामंत्री को अधिकृत किया गया। संचालन महामंत्री पुरुषोत्तम चतुर्वेदी ने किया। बैठक में केडीएन रायरमेश उपाध्यायरमेश राय,एके लारी,पवन सिंहसुभाष  सिंहयुगुल किशोर जालानजितेंद्र कुमार श्रीवास्तवनरेंद्र यादवविनोद सिंहशंकर चतुर्वेदीशिवप्रकाश सिंहअमितेश पाण्डेय, कमलेश चतुर्वेदीसरफराज,संदीप गुप्ताकपिलदेव सिंह आदि थे। 

Comments

Popular posts from this blog

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

Janvarta front and city page of 30 may 13

Raj kumar singh Editor Janvarta,Varanasi with FM Pranav Mukherjee,Chief Minister of Bengal Mamta Benerjee & PM Dr. Manmohan Singh