Skip to main content

पत्रकारपुरम:सामुदायिक भवन के निर्माण सामग्री का लिया गया नमूना

जिलाधिकारी के निर्देश पर चार सदस्यीय टीम  ने की जांच
पत्रकारपुरम आवासीय योजना में बन रहा सामुदायिक केन्द्र
वाराणसी। पत्रकारपुरम आवासीय योजना (गिलट बाजार-चुप्पेपुर) में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के निर्माण सामग्री का नमूना मंगलवार को लिया गया। जिलाधिकारी प्रांजल यादव के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय टीम ने केन्द्र का निरीक्षण किया। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष कृष्णदेव नारायण राय एवं पत्रकारपुरम आवासीय योजना में रह रहे लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर सामुदायिक भवन के निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। इस पर जिलाधिकारी ने अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) एस॰ एन॰ शुक्ला, अधिशासी अभियंता (लो॰नि॰वि॰) ए॰ के॰ वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता (लो॰नि॰वि॰) निर्माण खण्ड-01 बी॰ के॰ श्रीवास्तव एवं परियोजना प्रबंधक (सी॰ एण्ड डी॰ एस॰) ओ॰ पी॰ राय की टीम बनाकर मंगलवार को  ही जांच कर उसी रात 8 बजे तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार को निरीक्षण कर गुणवत्ता को जांचा-परखा। निर्माण सामग्री का नमूना लिया। अधिशासी अभियंता (लो॰नि॰वि॰) ए॰ के॰ वार्ष्णेय ने बताया की नमूने को जांच हेतु बुधवार को  बीएचयू लैब में भेजा जाएगा । निरीक्षण के दौरान संघ के अध्यक्ष केडीएन राय, पत्रकारपुरम विकास समिति के अध्यक्ष डा॰ राजकुमार सिंह, महामंत्री पुरूषोत्तम चतुर्वेदी, विनोद बागी,धर्मेन्द्र सिंह, ए॰के॰ लारी,योगेश कुमार गुप्त, रमेश राय, सुभाष  सिंह, रमेश उपाध्याय,  जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एके राय, शिवप्रकाश सिंह, , चेतन श्रीवास्तव, सियाराम यादव, प्रमिला तिवारी, शैलेश चौरसिया, शंकर चतुर्वेदी, अमितेष पाण्डेय, नरेन्द्र यादव, बीबी यादव, रामदयाल, युगल किशोर जालान, चन्दन रूपानी, संदीप गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, विनोद सिंह आदि दर्जनों आवंटी और पत्रकार उपस्थित थे।






Comments

Popular posts from this blog

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

आर्थिक मुद्दे पर सरकार को आत्ममंथन की आवश्यकता

आर्थिक मुद्दे पर सरकार को आत्ममंथन की आवश्यकता है।जीडीपी घट रही है,बेरोजगारी बढ़ रही है,किसान मर रहे है, एनपीए बढ़ रहा है,उत्पादन और निवेश घट रहा है,खुदरा व्यापार में वृद्धि ...

भक्ति का गोंता लगाकर प्रदेश साधने की कोशिश में प्रियंका-अखिलेश

■ मोदी की काशी में प्रियंका - अखिलेश  ■ संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में दर्शन कर खाया लंगर  वाराणसी दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। वाराणसी(जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के चुनाव नजदीक है और भारतीय जनता पार्टी के हिंदू वोट बैंक को बांटने के प्रयास में सभी विपक्षी पार्टियां लग गई है।कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित छोटे-छोटे दलों की नजर इस वोट बैंक पर है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शानिवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंची।  उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेका तथा उनका आशीर्वाद लिया। प्रियंका गांधी के मंदिर में लंगर प्रसाद खाया। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे तथा लंगर खाएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शनिवार को गुरु रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया।  प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। एयरपोर्ट से लेकर रविदास मंदिर तक उनके काफिले में सैकड़ों युवा नारेबाजी करते चल रहे थे।...