Skip to main content

पूर्वांचल की राजनीति में हावी माफिया

पूर्वांचल की राजनीति में हावी माफिया
भ्रस्टाचार के साथ साथ राजनीति के अपराधिकरण को रोकना अत्यंत अवश्यक है .
पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों पर नजर डालें तो परोक्ष-अपरोक्ष रूप से हर जिले पर किसी न किसी माफिया का कब्जा है. जौनपुर के सांसद धनंजय सिंह, जेल में बंद माफिया मुन्ना बजरंगी, आजमगढ़ के सांसद रमाकांत यादव और उमाकांत यादव, वाराणसी-चंदौली में ब्रजेश सिंह उनके भतीजे सुशील सिंह ,चंदौली- मिर्जापुर में विनीत सिंह , भदोही में विजय मिश्र,उदयभान सिंह , गाजीपुर और मऊ में मुख्तार अंसारी, बलिया में भोला पांडेय और पप्पू सिंह, गोरखपुर में हरिशंकर तिवारी, गोंडा में ब्रजभूषण सिंह, रायबरेली में संजय सिंह, अशोक सिंह, फैजाबाद में राकेश पाण्डेय व पवन पाण्डेय और इलाहाबाद में अतीक अहमद का प्रभाव है.इन सभी को भारी जन समर्थन प्राप्त है.पूर्वांचल राज्य बना तो यह तो तय है की इनमे से ज्यादातर मंत्री या कह सकते है मुख्यमंत्री भी बन सकते है .
सभी जानते है की देश की राजनीति में पूर्वांचल ने कितने नेता दिए है .यह भी जानते है की राजनीति में अपराधिकरण के बाद ही ज्यादा भ्रस्टाचार बढ़ा है.इसलिए भ्रस्टाचार के साथ अपराधिकरण से भी राजनीत को मुक्त करना अत्यंत अवश्यक है.इस पुनीत कार्य को करने के लिए विधानसभा चुनाव से बेहतर समय नहीं मिलेगा.जरा सोचिए ?

Comments

Popular posts from this blog

भक्ति का गोंता लगाकर प्रदेश साधने की कोशिश में प्रियंका-अखिलेश

■ मोदी की काशी में प्रियंका - अखिलेश  ■ संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में दर्शन कर खाया लंगर  वाराणसी दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। वाराणसी(जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के चुनाव नजदीक है और भारतीय जनता पार्टी के हिंदू वोट बैंक को बांटने के प्रयास में सभी विपक्षी पार्टियां लग गई है।कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित छोटे-छोटे दलों की नजर इस वोट बैंक पर है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शानिवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंची।  उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेका तथा उनका आशीर्वाद लिया। प्रियंका गांधी के मंदिर में लंगर प्रसाद खाया। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे तथा लंगर खाएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शनिवार को गुरु रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया।  प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। एयरपोर्ट से लेकर रविदास मंदिर तक उनके काफिले में सैकड़ों युवा नारेबाजी करते चल रहे थे।...

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

रविवार को काशी में थे टी वी के महादेव रोहित रैना।

रविवार को काशी में थे टी वी के महादेव रोहित रैना। वे भी गंगा की दुर्दशा से दुखी थे। कहा की हमें ही माँ को प्रदुषण से मुक्ति दिलानी होगी।