बजट: महिलाओं को बैंक, आयकर में छूट नहीं वित्त मंत्री ने आयकर दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. क्लिक करें महंगाई को भारत की बड़ी चुनौती और विदेशी निवेष को भारत के लिए ज़रूरी बताते हुए वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि यूपीए सरकार का मूल मंत्र होगा तेज़ क्लिक करें विकास जो सबको साथ लेकर चले. उन्होंने कहा कि कई राज्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं पर महिलाएं, क्लिक करें गरीब और पिछड़ी जाति के लोग पीछे छूट रहे हैं, लेकिन यूपीए सरकार ऐसा नहीं करना चाहती. वित्त मंत्री के तौर पर अपना आठवां बजट पेश करते हुए चिदंबरम ने कहा, "वैश्विक आर्थिक विकास दर घटी है जिसका भारत की क्लिक करें आर्थिक विकास की दर पर भी पड़ा है इसके बावजूद वर्ष 2013-14 में दुनिया में सिर्फ चीन ही भारत की क्लिक करें अर्थव्यवस्था से ज़्यादा तेज़ी से बढ़ेगा." पी चिदंबरम ने महिलाओं, युवा और गरीब तबके को भारत के तीन चेहरे बताया. महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा का हवाला देते हुए 1,000 करोड़ रुपए के 'निर्भया फंड', युवा वर्ग में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के ...
Editor - Daily Janwarta / www.janwarta.com. President - All India Journalist Association.