Skip to main content

नए समीकरण




अपनी सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर यूपीए -2 यह संदेशदेने में सफल रहा है कि उसकी राजनीतिक दशा अभी उतनीबुरी नहीं हुई है जितनी बाहरी हलकों में मानी जा रही है।सरकार के रिपोर्ट कार्ड में कोई दम नहीं था। उसके दोमहत्वपूर्ण घटकों तृणमूल कांग्रेस और डीएमके के शीर्ष नेताभी अपनी खुली या छिपी नाराजगी जताते हुए मुख्यआयोजन से अनुपस्थित रहे। लेकिन यूपीए से बाहर के कुछबड़े उत्तर भारतीय नेताओं की इसमें मौजूदगी से अटकलों कीदिशा बदल गई है। मुलायम सिंह यादव लालू प्रसाद यादवऔर राम विलास पासवान अपनी अपनी पार्टियों के साथपहले भी यूपीए सरकार का समर्थन कर रहे थे लेकिनपिछले तीन सालों में कांग्रेस के साथ उनका रिश्ता ढाल औरतलवार जैसा ही था। पिछले मंगलवार की रात यूपीए केवार्षिक आयोजन में दोनों तरफ से यह संकेत देने की कोशिश हुई कि यह रिश्ता सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा है।हिंदीभाषी क्षेत्रों में कांग्रेस के अलग थलग पड़ने की वजह उसकी एक बुनियादी गलतफहमी ही थी। वह अभी तकइस उम्मीद में जी रही थी कि नई पीढ़ी के सर्वमान्य नेता के रूप में राहुल गांधी के उदय के साथ उत्तर प्रदेश औरबिहार में उसका खिसका हुआ जनाधार वापस उसकी झोली में चला आएगा। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों मेंपार्टी के खराब प्रदर्शन और इसके समानांतर केंद्र में उसके बढ़ते अलगाव ने शायद कांग्रेस आलाकमान को हकीकतके करीब ला दिया है। राजनीति की बेरहम दुनिया में किसी पार्टी या नेता की बुरी से बुरी बात बर्दाश्त कर लीजाती है लेकिन उसका कमजोर होना हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाता। यूपीए सरकार और कांग्रेस नेतृत्व नेपिछले दिनों कई गलतियां की हैं और लोग उसके प्रदर्शन से काफी क्षुब्ध हैं। लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा गुस्साउनके ढुलमुलपन पर आ रहा है। कभी करुणानिधि अपनी किसी अतार्किक मांग पर प्रधानमंत्री के हाथ उमेठते हैं ,तो कभी ममता बनर्जी देश की विदेश नीति तक का फैसला करती नजर आती हैं। ऐसे में सरकार को सबसे पहलेअपने घटकों और सहयोगियों को यह संकेत देना चाहिए कि उसके झुकने की एक सीमा है जिससे आगे बढ़ने कादंड सरकार के साथ खुद उन्हें भी भुगतना पड़ेगा। सरकार ऐसा कर पाएगी या नहीं यह उसका नेतृत्व कर रहेलोगों की इच्छाशक्ति पर निर्भर करेगा। लेकिन इसके लिए अगर सरकार को किसी बाहरी मदद की जरूरत महसूसहो रही थी तो वह लालू मुलायम और पासवान की नजदीकी से फिलहाल उसे हासिल हो सकती है। राष्ट्रपतिचुनाव इस नजदीकी को आजमाने का एक अच्छा मुकाम है। इससे आगे मजबूती का एक संकेत सरकार और संगठनमें मौजूद कांग्रेसी नेताओं की फेंटफांट और मजबूत आर्थिक फैसलों के जरिये दिया जा सकता है। गठबंधन काभविष्य तो इस देश के मतदाता सरकार के प्रदर्शन के आधार पर ही तय करेंगे। लेकिन आने वाले दिनों में अपनाप्रदर्शन सुधारने के साथ साथ उसे लोगों के साथ अपना संवाद भी बेहतर बनाना होगा जिसकी शुरुआत यहां सेहो सकती है। 

Comments

Popular posts from this blog

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

आर्थिक मुद्दे पर सरकार को आत्ममंथन की आवश्यकता

आर्थिक मुद्दे पर सरकार को आत्ममंथन की आवश्यकता है।जीडीपी घट रही है,बेरोजगारी बढ़ रही है,किसान मर रहे है, एनपीए बढ़ रहा है,उत्पादन और निवेश घट रहा है,खुदरा व्यापार में वृद्धि ...

भक्ति का गोंता लगाकर प्रदेश साधने की कोशिश में प्रियंका-अखिलेश

■ मोदी की काशी में प्रियंका - अखिलेश  ■ संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में दर्शन कर खाया लंगर  वाराणसी दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। वाराणसी(जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के चुनाव नजदीक है और भारतीय जनता पार्टी के हिंदू वोट बैंक को बांटने के प्रयास में सभी विपक्षी पार्टियां लग गई है।कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित छोटे-छोटे दलों की नजर इस वोट बैंक पर है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शानिवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंची।  उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेका तथा उनका आशीर्वाद लिया। प्रियंका गांधी के मंदिर में लंगर प्रसाद खाया। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे तथा लंगर खाएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शनिवार को गुरु रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया।  प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। एयरपोर्ट से लेकर रविदास मंदिर तक उनके काफिले में सैकड़ों युवा नारेबाजी करते चल रहे थे।...