Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2013

वाराणसी:कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,5 हजार गिरफ्तार

वाराणसी(कार्यालय प्रतिनिधि)। घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम के तहत आज वाराणसी कैंटोनमेंट क्षेत्र से मुख्यालय कूच कर रहे तीन हजार से अधिक कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पानी के फौव्वारे छोड़े गये। पुलिस से धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फटे। कांग्रेस ने पांच हजार से अधिक गिरफ्तारी का दावा किया है। जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि काफी संख्या में गिरफ्तारी देने आये कार्यकर्ताओं को बैरंग ही वापस कर दिया गया। गिरफ्तारी देने वाले प्रमुख नेताओं में राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री, सांसद व अभिनेता राज बब्बर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री, केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन, प्रमोद तिवारी, प्रदीप माथुर, सचिव राणा गोस्वामी, पूर्व सांसद राजेश मिश्र, विधायक अजय राय, सुधा राय, राजेश पति त्रिपाठी, डा. अवधेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सीताराम केशरी, प्रजानाथ शर्मा, रईस अहमद, मणिशंकर पाण्डेय, प्रो. अनिल उपाध्याय, साजिद अंसारी, पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, रत्नाकर सिंह, उत्पल राय, रविकांत राय, राजीव उपाध्य...

मुख्तार और बेगम अफ्शां दोनों लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मुख्तार और बेगम अफ्शां दोनों लड़ेंगे लोकसभा चुनाव Friday, December 06, 2013 7:39 PM वाराणसी ।अगर मुख्तार खुद बनारस से चुनाव लड़ते हैं तो अफ्शां को घोसी से चुनाव लड़ाया जाएगा। अगर परिस्थितियां इसके विपरित होती है तो चुनाव क्षेत्र ठीक इसी क्रम में पल दिए जाएंगे। कौमी एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने स्पष्ट संकेत दिया कि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां का चुनाव लड़ना लगभग तय है। हालांकि दस दिसंबर को पार्टी की होने वाली बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगनी बाकी है। जेल में बंद मुख्तार अंसारी का लोकसभा चुनाव लड़ना भी निश्चित है, जो भी संशय है वह लोकसभा क्षेत्रों को लेकर है। वे शुक्रवार को पराड़कर स्मृति भवन में कौमी एकता कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि समय परिस्थिति और जरूरत के मुताबिक समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाने में कोई हर्ज नहीं है। विकल्प खुला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद हैं। http://www.janwarta.com/detail/mukhtaar-ansari-and-his-wife-aafsa-both-fight-in-parliament-election