Skip to main content

चूहे से भी छोटे थे मानव के पूर्वज

बीजिंग। मनुष्य के पूर्वज चूहों से भी छोटे आकार के बंदर रहे होंगे। इनका वजन कुछ ग्राम ही था। नेचर जर्नल के ताजा अंक में प्रकाशित एक रिपोर्ट में इस अंतरराष्ट्रीय शोध का जिक्र किया गया है।

दुनिया में ज्ञात अब तक के सबसे पुराने जीवाश्मों पर हुए अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि मनुष्य के पूर्वज आकार में बहुत ही छोटे जीव थे। इनका आकार कुछ मिलीमीटर का था। इन जीवाश्मों की खोज वर्ष 2003 में चीन के हुबेई प्रांत में हुई थी। ये जीवाश्म एक नई प्रजाति आर्किसेबस अचिल्स से संबंधित हैं। चीनी, अमेरिकी और फ्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई रिपोर्ट के मुताबिक ये जीव पांच करोड़ 50 लाख वर्ष पूर्व धरती पर बसते थे। ये जीवाश्म अब तक खोजे गए जीवाश्मों से भी 70 लाख वर्ष पहले के हैं। चीन में मिले जीवाश्म का आकार 71 मिलीमीटर है। उस समय इन जीवों का वजन बीस से तीस ग्राम रहा होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह जीव बहुत ही फुर्ती से एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाता था। इसकी आंखें छोटी थीं और दांत बहुत ही तीखे थे जो छोटे जीव जंतुओं को अपना शिकार बनाने के लिए पर्याप्त थे। ये दिन में शिकार करते थे और पेड़ों पर उछलकूद मचाने में इनके पैर मदद करते थे। ये पेड़ों की जड़ों के नजदीक रहते थे। इस अध्ययन का नेतृत्व करने वाले चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस के डॉक्टर नी शिजूं ने बताया कि यह जीव बंदर, गोरिल्ला और चिंपांजी की प्रजाति के काफी करीब था। यह खोज हमें इस प्रजाति के अन्य जीवों के विकास को समझने में मदद करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

इन 13 चुनौतियों से क्या निपट पाएगी मोदी सरकार?

(डॉ राज कुमार सिंह) वाराणसी,7 सितंबर 2018 ।2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतियों बढ़ती ही जा रही हैं। इन चुनौतियों से कैसे निपटेगी मोदी सरकार।महंगाई, बेरोजगारी, वेतन/पेंशन में संशोधन,मजदूरों किसानों की अपनी-अपनी मांगे तो थी ही एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर भाजपा ने अपने मूल वोटरों व समर्थकों को भी छेड़ दिया है।बिना किसी नेतृत्व के सवर्णों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू कर अपने तेवर दिखा दिए। विपक्षियों ने सरकार की इन मुद्दों पर घेराबंदी तेज़ कर दिया है। सवर्णों के कल भारत बंद की सफलता तथा महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को घोषित भारत बंद जनता के गुस्से को जरूर बढ़ाएगा। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के नुमाइंदों का जनता ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि निरुत्तर नेता भीड़ में जाने से बच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर तो जूते तक उछाले गए हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध जो प्रमुख मुद्दे जो  मुद्दे चुनौती बन गए है उनमें प्रमुख ये है- 1-एससी/एसटी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों व पिछड़ों का विरोध । ...

आर्थिक मुद्दे पर सरकार को आत्ममंथन की आवश्यकता

आर्थिक मुद्दे पर सरकार को आत्ममंथन की आवश्यकता है।जीडीपी घट रही है,बेरोजगारी बढ़ रही है,किसान मर रहे है, एनपीए बढ़ रहा है,उत्पादन और निवेश घट रहा है,खुदरा व्यापार में वृद्धि ...

भक्ति का गोंता लगाकर प्रदेश साधने की कोशिश में प्रियंका-अखिलेश

■ मोदी की काशी में प्रियंका - अखिलेश  ■ संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में दर्शन कर खाया लंगर  वाराणसी दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। वाराणसी(जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के चुनाव नजदीक है और भारतीय जनता पार्टी के हिंदू वोट बैंक को बांटने के प्रयास में सभी विपक्षी पार्टियां लग गई है।कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित छोटे-छोटे दलों की नजर इस वोट बैंक पर है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शानिवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंची।  उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेका तथा उनका आशीर्वाद लिया। प्रियंका गांधी के मंदिर में लंगर प्रसाद खाया। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रविदास मंदिर में मत्था टेकेंगे तथा लंगर खाएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शनिवार को गुरु रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया।  प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। एयरपोर्ट से लेकर रविदास मंदिर तक उनके काफिले में सैकड़ों युवा नारेबाजी करते चल रहे थे।...