जिलाधिकारी के निर्देश पर चार सदस्यीय टीम ने की जांच पत्रकारपुरम आवासीय योजना में बन रहा सामुदायिक केन्द्र वाराणसी। पत्रकारपुरम आवासीय योजना (गिलट बाजार-चुप्पेपुर) में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के निर्माण सामग्री का नमूना मंगलवार को लिया गया। जिलाधिकारी प्रांजल यादव के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय टीम ने केन्द्र का निरीक्षण किया। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष कृष्णदेव नारायण राय एवं पत्रकारपुरम आवासीय योजना में रह रहे लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर सामुदायिक भवन के निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। इस पर जिलाधिकारी ने अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) एस॰ एन॰ शुक्ला, अधिशासी अभियंता (लो॰नि॰वि॰) ए॰ के॰ वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता (लो॰नि॰वि॰) निर्माण खण्ड-01 बी॰ के॰ श्रीवास्तव एवं परियोजना प्रबंधक (सी॰ एण्ड डी॰ एस॰) ओ॰ पी॰ राय की टीम बनाकर मंगलवार को ही जांच कर उसी रात 8 बजे तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार को निरीक्षण कर गुणवत्ता को जांचा-परखा। निर्माण सामग्री का नमूना लिया। अधिशासी अभियंता (लो॰नि॰...
Editor - Daily Janwarta / www.janwarta.com. President - All India Journalist Association.